Saturday, April 11, 2026
Homeमनोरंजनआलिया भट्ट के बाद बिपाशा बासु के घर भी गूंजी किलकारी

आलिया भट्ट के बाद बिपाशा बासु के घर भी गूंजी किलकारी

फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट के बाद अब अभिनेत्री बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर के घर भी बच्चे की किलकारी गूंजी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बिपाशा बसु ने शनिवार को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। हालांकि अभी तक इसकी कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन सामने नहीं आई है। लेकिन बिपाशा बासु की माँ बनने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और फैंस सोशल मीडिया के जरिये बिपाशा और करण को माता-पिता बनने की बधाई दे रहे हैं।

गौरतलब है,अभिनेत्री बिपाशा बसु ने 30 अप्रैल, 2016 को अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी । शादी के छह साल बिपाशा ने बीती16 अगस्त को अपनी प्रेग्नेंसी की खबर कन्फर्म की थी। वहीं अब पहले बच्चे के रूप में एक प्यारी सी बेटी के माता -पिता बनकर करण और बिपाशा बहुत ही खुश और उत्साहित हैं।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular