Wednesday, April 1, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडल आलमबाग बस अड्डे के बाहर हादसे की हो रही जांच - एआरएम

 आलमबाग बस अड्डे के बाहर हादसे की हो रही जांच – एआरएम

लखनऊ (हि.स.)। आलमबाग बस डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) डीके पाण्डेय ने शुक्रवार को बताया कि घटनास्थल में रोडवेज बस से हादसे की बात सामने आयी है। दु:खद घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु की जानकारी होने के बाद हादसे की जांच के निर्देश दिये गये हैं।

उन्होंने बताया कि गुरुवार को आलमबाग बस अड्डे के बाहर एक सड़क हादसा हुआ था। मौके पर गाजियाबाद डिपो की बस खड़ी थी। बस अड्डे के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज से वास्तविक स्थिति की जानकारी की जा रही है। फुटेज में उधर से एक एम्बुलेंस व अन्य वाहन जाते हुए दिख रहे हैं। दुर्घटना रोडवेज की बस से हुई है या किसी अन्य वाहन से, इस पर घटना को प्रत्येक ओर से जांचा जा रहा है।

आलमबाग थाना क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश चन्द्र ने बताया कि गुरुवार को बिहार के पटना निवासी अरविन्द कुमार, जो कन्नौज में रेजीडेन्ट इंजीनियर के पद पर तैनात थे, वह आलमबाग बस अड्डे के बाहर किसी वाहन से चोटिल हो कर गिर पड़े। मौके पर लोगों व पुलिसकर्मियों ने उन्हें लोकबंधु सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर जानकारी जुटाई गई है। इसमें आसपास के दुकानदारों से घटना के वक्त की स्थिति की जानकारी की गयी है। मृतक के परिजन की तहरीर पर मुकदमा लिखकर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular