Saturday, April 11, 2026
Homeमनोरंजनआर माधवन की फिल्म 'राकेट्री' को कांस फिल्म फैस्टिवल में मिला स्टैंडिंग...

आर माधवन की फिल्म ‘राकेट्री’ को कांस फिल्म फैस्टिवल में मिला स्टैंडिंग ओविएशन’

इन दिनों हर तरफ फिल्मी दुनिया के सबसे बड़े फेस्टिवल में से एक कांस फिल्म फेस्टिवल 2022 की ही चर्चा है। इस फेस्टिवल में कई भारतीय कलाकारों ने भी शिरकत की, जिसमें एक नाम अभिनेता आर माधवन का भी है। अभिनेता की आने वाली फिल्म राकेट्री द नंबी इफेक्ट का कान्स फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर किया गया, जिसे देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ करता नजर आ रहा है। कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म को स्टैंडिंग ओविएशन भी दिया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस खास मौके पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए माधवन ने सोशल मीडिया पर आभार व्यक्त किया है।

फिल्म राकेट्री रॉकेट साइंटिस्ट नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म का लेखन, निर्माण और निर्देशन आर माधवन ने ही किया है। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में इसके प्रीमियर के बाद सोशल मीडिया के जरिये कान्स में शामिल हुए भारतीय सिनेमा के कई सितारे इस फिल्म की तारीफ़ करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और फिल्म की पूरी टीम की सराहना कर रहे हैं।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular