Thursday, April 2, 2026
Homeमनोरंजनआर्यन खान की सपोर्ट में फिर खुलकर सामने आये ऋतिक रोशन

आर्यन खान की सपोर्ट में फिर खुलकर सामने आये ऋतिक रोशन

ड्रग्स केस में हुई गिरफ्तारी के बाद से शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान चर्चा में हैं। इस बीच अभिनेता ऋतिक रोशन का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऋतिक रोशन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो को साझा करते हुए ऋतिक ने लिखा-अगर यह सच है तो वाकई दुखद है। ‘

बता दें कि इससे पहले भी ऋतिक ने ओपन लेटर लिखकर आर्यन को सपोर्ट किया था। वहीं वह अपनी इस पोस्ट के जरिये एक बार फिर से आर्यन के सपोर्ट में खुलकर सामने आये हैं।

उल्लेखनीय है कि 2 अक्टूबर को मुंबई से गोवा जाने वाले क्रूज शिप में होने वाली ड्रग पार्टी के दौरान एनसीबी के पड़े छापे में आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया था। आर्यन की गिरफ्तारी के बाद से सलमान खान, पूजा भट्ट, सुजैन खान, सुचित्रा कृष्णमूर्ति और ऋतिक रोशन समेत बॉलीवुड के कई सितारे शाहरुख और उनके बेटे के समर्थन में खुलकर सामने आ चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular