Wednesday, April 8, 2026
Homeखेलआर्यना सबलेंका ने जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब

आर्यना सबलेंका ने जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब

मेलबर्न (हि.स.)। बेलारुस की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबलेंका ने ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीत लिया है।

सबलेंका ने शनिवार को रॉड लेवर एरिना में खेले गए महिला एकल वर्ग के फाइनल में मौजूदा विंबलडन चैंपियन एलेना रयबाकिना को 4-6, 6-3, 6-4 से हराकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।

वर्ष 2023 की शुरुआत के बाद से यह सबलेंका की लगातार 11वीं जीत थी। साथ ही उन्होंने दो खिताब अपने नाम किये। अपने पहले बड़े खिताब के साथ, पांचवीं वरीयता प्राप्त सबलेंका, डब्ल्यूटीए रैंकिंग में नंबर 2 पर वापस आ जाएंगी।

मैच की शुरुआत से ही दोनों खिलाड़ियों ने आक्रामक टेनिस खेला। फाइनल का दवाब दोनों ही खिलाड़ियों पर नहीं था। सबलेंका ने दो ऐस के साथ शुरुआत की, जबकि रयबाकिना ने तीन एस के साथ जवाब दिया।

रयबाकिना का अनुभव और उसका संयम, शुरुआत में दिखने लगा। उन्होंने दूसरे गेम में सर्विस तोड़ी और फिर कुछ बेहतरीन सर्विंग के साथ धावा बोला और पहला सेट 6-4 से अपने नाम किया। हालांकि सबलेंका ने बेहतरीन ववापसी करते हुए दूसरा और तीसरा सेट क्रमशः 6-3-6-4 से जीतकर खिताब अपने नाम किया।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular