Thursday, April 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआर्थिक तंगी से परेशान युवक टाॅवर पर चढ़ा, अधिकारी समझाने में जुटे

आर्थिक तंगी से परेशान युवक टाॅवर पर चढ़ा, अधिकारी समझाने में जुटे

हाथरस (हि.स.)। थाना सहपऊ क्षेत्र के गांव महारार में बुधवार को एक युवक आर्थिक तंगी से परेशान होकर मोबाइल टाॅवर पर चढ़ गया। मौके पर पहुंचे अधिकारी युवक को समझाने में जुटे हैं। लाख समझाने के बावजूद युवक टाॅवर से नीचे उतरने को तैयार नहीं है।

गंगा देवी ने बताया कि उसके बेटे राजपाल कुशवाहा ग्राहक सेवा के केंद्र चलता था। बैंक ऑफ आर्यावर्त में एक लाखों रुपये का घोटाला हुआ था, जिसमें वह नामजद था। इस संबंध में उसे जेल भेजा गया था। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि बैंक मैनेजर के विश्वासघात के चलते राजपाल को जेल जाना पड़ा। इस मामले में मुख्य आरोपियों को क्लीन चिट दे दी गई। मुख्य आरोपी अभी भी बैंक में नौकरी कर रहे हैं। इस सबके चलते राजपाल का काम धंधा बंद हो गया। उसके पास कोई आमदनी का स्त्रोत नहीं रहा, जिसके चलते वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा है।

इन सब बातों से आहत होकर राजपाल आज मोबाइल टाॅवर पर चढ़ गया। मामले की सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। सूचना पर सीओ सादाबाद रुचि गुप्ता, तहसीलदार कीर्ति सिंह सहित थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। अधिकारी युवक को लाख समझा बुझाकर नीचे उतरने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक युवक नीचे नहीं उतरा।

लकी

RELATED ARTICLES

Most Popular