Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआरोप : फर्जी पदाधिकारी हैं पारस और शुभ नारायण

आरोप : फर्जी पदाधिकारी हैं पारस और शुभ नारायण

कानपुर (हि.स.)। भारतीय खाद्य निगम श्रमिक संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कुछ लोग फर्जी पदाधिकारी बनकर वसूली करते हैं। यह लोग 14 जून को बलिया में महासम्मेलन करके धन उगाही का प्रयास कर रहे हैं।

भारतीय खाद्य निगम श्रमिक संगठन के अध्यक्ष निजामुद्दीन उर्फ मंटू, राष्ट्रीय महामंत्री तारिणी कुमार पासवान आदि ने शनिवार को कानपुर प्रेसक्लब में वार्ता की। बताया कि इस संगठन का पंजीकरण सन 1996 को हुआ था, तभी से लगातार मंटू व पासवान अध्यक्ष व महामंत्री सर्वसम्मति से चुने जाते रहे हैं। सन 2015 को कुछ लोगों ने फर्जी फॉर्म -जे ट्रेड यूनियन रजिस्ट्रार के समक्ष पेश किया, परन्तु रजिस्ट्रार ने उसे सिरे से खारिज कर दिया तथा पूर्व को ही जीवित रखा। तभी से निम्न तथाकथित लोग पारस यादव, शुभ नारायण पासवान, हृदय नारायण दीक्षित, शारदा नन्द पासवान, दिलीप शर्मा और जय सिंह आदि अपना गुट बनाकर फर्जी पदाधिकारी बनकर पूरे देश में घूम-घूम कर धन उगाही करते हुए संगठन को बदनाम करने में लगे हैं। सदस्यों का भरपूर शोषण भी कर रहे हैं। सूत्रों से ज्ञात हुआ कि आगामी 14 जून को बलिया में महासम्मेलन करके धन उगाही करेंगे जिसकी सूचना बलिया के जिलाधिकारी को लिखित रूप में रोक लगाने की मांग की गई है। वार्ता में विनोद पासवान, भोला पासवान, जितेश कुमार, योगेश ठाकुर व अनुज उपस्थित रहे।

अजय

RELATED ARTICLES

Most Popular