प्रदीप पांडेय
गोंडा।
जिले के इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत पारासराय ग्रामसभा के रामदेव नगर स्थित रामदेव प्रसाद शुक्ल स्मारक बालिका इंटर कॉलेज में गुरुवार को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। मौके पर रहे कालेज के प्रबंधक सुरेश कुमार शुक्ल ने बताया कि विगत माह संपन्न हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सफल छात्र छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र वितरण कर सभी सफल विद्द्यार्थियो को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य हेतु कामना की गई। इस मौके पर विद्द्यार्थियो को संबोधित करते हुए प्रबंधक श्री शुक्ल ने कहा कि शिक्षा के बगैर हमारा जीवन अधूरा है। शिक्षा हमें जीवन के कठिन समय में चुनौतियों से सामना करने में सहायता करता है। पूरी शिक्षण प्रक्रिया के दौरान प्राप्त किया गया ज्ञान हम सभी और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन के प्रति आत्मनिर्भर बनाता है। यह जीवन में बेहतर संभावनाओं को प्राप्त करने के अवसरों के लिए विभिन्न दरवाजे खोलती है जिससे कैरियर के विकास को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर हरेंद्र कुमार पांडे, मनोज कुमार मिश्र, नरेंद्र मणि तिवारी एवं प्रधानाचार्य अटल बिहारी पांडे समेत सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
