Saturday, April 4, 2026
Homeअन्यआरपीएफ में कांस्टेबल की भर्ती की कोई अधिसूचना नहीं : रेल मंत्रालय

आरपीएफ में कांस्टेबल की भर्ती की कोई अधिसूचना नहीं : रेल मंत्रालय

नई दिल्ली (हि.स.)। रेल मंत्रालय ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में कॉन्स्टेबल के 9000 पदों पर भर्ती पर मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया है। रेल मंत्रालय ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि आरपीएफ में कांस्टेबल के 9000 पदों पर भर्ती के संबंध में मीडिया में एक फर्जी संदेश प्रसारित किया जा रहा है। मंत्रालय ने कहा कि आरपीएफ या रेल मंत्रालय द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर या किसी प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से ऐसी कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है।

कई मीडिया संस्थानों की ओर से आरपीएफ में 9000 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती की सूचना दी जा रही थी, जिसे रेल मंत्रालय ने सिरे से खारिज कर दिया है।

लता/आशुतोष

RELATED ARTICLES

Most Popular