Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआरडीसी में दिनदहाड़े हुई दस लाख की लूट का खुलासा, छह लाख...

आरडीसी में दिनदहाड़े हुई दस लाख की लूट का खुलासा, छह लाख की नगदी बरामद

-साजिश रचने वाला कम्पनी ड्राइवर दो साथियों के साथ गिरफ्तार 
गाजियाबाद (हि. स.)। दिल्ली से सटे गाजियाबाद की सबसे पॉश इलाके आरडीसी में एचडीएफसी बैंक के बाहर एक मार्च को दिनदहाड़े सरेआम हुई की लूट का कविनगर पुलिस ने मंगलवार खुलासा कर दिया है।पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि दो अभी फरार है। फैक्टरी मालिक के अनपढ़ ड्राइवर ने ऐसी साजिश रची थी जिससे पुलिस भी हिल गई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई छह लाख की नगदी दो तमंचे और 2 पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। 
एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम नफीस, बॉबी कुशवाह और मोहित रावत हैं। इन्होंने एक मार्च को गाजियाबाद के आरडीसी बैंक के बाहर 10 लाख की लूट को अंजाम दिया था। यह लूट सुकृति फूड्स कंपनी के मुनीम नितिन शर्मा से उस समय की गई थी जब वह आरडीसी स्थित एचडीएफसी बैंक में रुपए जमा कराने गया था। जब वह बैंक के सामने पहुंचा स्कूटी पर सवार दो बदमाशों ने उसे गन प्वाइंट पर लेकर उससे रुपए से भरा बैग लूट लिया था और फरार हो गए थे। इस बैग में 10 लाख रुपए की नगदी थी। नफीस उस एग्रो कंपनी के मालिक का ड्राइवर और अनपढ़ है। उसी ने यह सारी सारी साजिश रची थी। 
श्री अग्रवाल ने बताया कि कुल पांच लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें से दो लोगों ने लूट की थी और दो लोग बैकअप के लिए तैयार थे। नफीस सामने नहीं आया था क्योंकि उसके सामने आने पर वह पहचाना जा सकता था। उन्होंने बताया कि दो आरोपी फरार है। पुलिस का दावा है कि उनके गिरफ्तार होने के बाद पूरा पैसा बरामद हो जाएगा। तीनों आरोपियों को कवि नगर जैन मंदिर के पास से बरामद गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि यह गिरोह पहले किसी कर्मचारी से मिलीभगत करके कैश को बैंक लाने ले जाने का समय की विस्तृत जानकारी जुटा लेता है और उसके बाद वारदात को अंजाम दे देता है। उन्होंने बताया कि फरार आरोपियो की तलाश जारी है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular