Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआरटीओ चेकिंग से बचने के लिए भाग रहा ट्रक चालक आया वाहन...

आरटीओ चेकिंग से बचने के लिए भाग रहा ट्रक चालक आया वाहन की चपेट में, मौत

वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के राजा तालाब स्थित ओवर ब्रिज के पास शनिवार तड़के वाहन की चपेट में आने से एक ट्रक चालक की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

राजा तालाब स्थित ओवर ब्रिज के पास तड़के परिवहन विभाग के अफसर ट्रकों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान चंदौली निवासी ट्रक चालक अजय यादव उर्फ मुलायम(28) अपने ट्रक पर मोरंग लादकर रामनगर की ओर से भदोही जा रहा था। राजातालाब के पास उसके वाहन को परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने रूकने का संकेत दिया, तो अजय बजाय रूकने के कुछ कदम आगे जाकर वाहन को सड़क किनारे रोका। और वाहन से उतर कर चेंकिग से बचने के लिए सड़क के दूसरी पटरी की ओर भागा।
  इसी दौरान वह तेज रफ्तार दूसरे वाहन की चपेट में आ गया। अजय की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर चालक के परिजन भी मौके पर पहुंच गये।  थाना प्रभारी के अनुसार मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच हो रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular