Thursday, March 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेश आरक्षण पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा

 आरक्षण पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरक्षण व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सरकार पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों में जब आरक्षण का लाभ नहीं दिया जा रहा है तो भला विदेशी विश्वविद्यालयों के कैंपस में दलित, पिछड़े, आदिवासी अध्यापकों और विद्यार्थियों को क्या मान, सम्मान और स्थान मिलेगा। कहीं आरक्षण के खिलाफ यह भाजपा की पिछले दरवाजे की राजनीति तो नहीं।

आगे उन्होंने कहा कि देश में विदेशी विश्वविद्यालयों के कैंपस खोलने का विचार तभी स्वागत योग्य है जब उससे पहले, सालों से जो भारतीय शैक्षिक संस्थान विश्वस्तर पर प्रसिद्ध हैं उनकी दशा सुधारी जाए व फ़ीस कम की जाए।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular