अयोध्या (हि. स.)।अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक एवं अध्यक्ष परशुराम सेवा ट्रस्ट अयोध्या पं. कृपा निधान तिवारी के नेतृत्व में 3 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी नीतीश कुमार के प्रतिनिधि को सौपकर आर्थिक आधार पर आरक्षण और सवर्ण आयोग के गठन के साथ समान नागरिक संहिता पूरे देश में लागू करने का देश के पी एम को भेजा ज्ञापन।
देश के प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन देते हुए परिषद के संरक्षक श्री तिवारी ने बताया कि काफी अरसा पूर्व उन्होंने देश में निचली पायदान पर खड़े गरीबों की मदद का बीड़ा उठाया था और उसी समय से देश के सभी जाति के गरीबतम व्यक्तियों की मदद के लिए सभी सांसदों और विधायकों को संविधान में परिवर्तन के लिए प्रेरित करने के लिए ज्ञापन दिए थे। वह पं.दीनदयाल उपाध्याय के समाज के गरीब अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाने के सिद्धांत को लागू कराने के लिए कृत संकल्पित हैं। संवैधानिक व्यवस्था में परिवर्तन के लिए परिषद की बैठक में निर्णय लिया गया था जिसके अनुपालन में यह ज्ञापन दिया गया है। ज्ञापन देते समय प्रतिनिधिमंडल में डॉक्टर रामतेज पांडेय, श्रीकांत पाठक, उमाशंकर तिवारी, केके तिवारी राजदेव पांडे, प्रदीप पाठक, राकेश तिवारी आदि भारी संख्या में परिषद के लोग उपस्थित रहे।
पवन
