Monday, March 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआरएसएस प्रमुख डॉ मोहन भागवत का 70वां जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह...

आरएसएस प्रमुख डॉ मोहन भागवत का 70वां जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह से मनाया

वाराणसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ मोहन राव भागवत का 70वां जन्मदिन शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया। इंगलिशिया लाइन चौराहे के समीप जुटे कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना वाराणसी की टीम के साथ संघ प्रमुख के तस्वीर को प्रतीक रूप से मिष्ठान खिलाकर इसे एक दूसरे को भी खिलाया। 
 कार्यकर्ताओं ने डा.भागवत के स्वस्थ और दीर्घ जीवन के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि डा.मोहन भागवत के नेतृत्व में संघ न केवल मजबूत हुआ है। बल्कि नई तकनीक को अपना कर युवाओं में सशक्त पहचान बनाई है। जन्मदिन मनाने वालों में प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना के काशी क्षेत्र अध्यक्ष दीपक सेठ, महानगर अध्यक्ष विकास शाह (सोनू), पूर्व पार्षद गिरीश चंद श्रीवास्तव,ज्ञानेन्द्र श्रीवास्तव, विनीत तिवारी, दक्षिणी अध्यक्ष नन्द लाल केसरी,  राजकुमार यादव आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular