Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआरएलडी-सपा गठबंधन से कोई अंतर आने वाला नहीं : स्वतंत्र देव सिंह

आरएलडी-सपा गठबंधन से कोई अंतर आने वाला नहीं : स्वतंत्र देव सिंह

हाथरस (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को स्वच्छता चौक के गांधी स्मारक पर महात्मा गांधी के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन आशीष शर्मा ,पार्टी के जिला अध्यक्ष गौरव आर्य और सदर सीट से पार्टी की प्रत्याशी अंजुला माहौर भी साथ रही।

इस दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जाट पहले भी बीजेपी के साथ थे। आज भी हैं और कल भी साथ रहेंगे। आरएलडी-सपा के गठबंधन से इसमें कोई अंतर आने वाला नहीं है।उन्होंने इस अवसर पर अपनी सरकार के कामकाज की तारीफ की और सपा की पिछली सरकार के कामकाज की आलोचना की।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि देश के ऐसे महापुरुषों को जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, उन सब स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान और उनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज होना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि हम सबको शक्ति दे, देश और प्रदेश खुशहाल हो। इसी प्रकार हम सत्ता में बैठें और जनता की सेवा कर सकें।

चंद्रिल

RELATED ARTICLES

Most Popular