प्रयागराज(हि.स.)। रेलवे प्रशासन ने आरआरबी परीक्षा के परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष गाड़ी का संचालन करने का निर्णय लिया है।
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा के मुताबिक गाड़ी सं. 04175 आगरा कैंट-पटना आरआरबी परीक्षा विशेष एवं गाड़ी सं. 04176 पटना-आगरा कैंट सुपरफास्ट आरआरबी परीक्षा विशेष गाड़ी में गाड़ी सं. 04175 आगरा कैंट से 07 मई को चलेगी। यह गाड़ी आगरा कैंट से चलकर मथुरा, हाथरस, कासगंज, फर्रूखाबाद, कन्नौज, कानपुर सेंट्रल, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर होते हुए पटना पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 04176 पटना से 09 मई को चलेगी। गाड़ी संरचना में एसएलआरडी 02, सामान्य श्रेणी 05, स्लीपर श्रेणी 11, एसी तृतीय श्रेणी 02, एसी द्वितीय श्रेणी 01, एसी द्वितीय सह तृतीय श्रेणी 01 सहित कुल 22 डिब्बे होंगे। इसी क्रम में गाड़ी 09013-09014 उधना-बनारस-उधना सुपरफास्ट ग्रीष्मकाल विशेष साप्ताहिक गाड़ी संचालन में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है।
विद्या कान्त
