लखनऊ(हि.स.)। आरआरआर मूवी के गीत को आस्कर अवार्ड मिलने पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बधाई दी है।
अखिलेश यादव ने अपने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि कुछ उपलब्धियां बधाईयों की सीमाओं से बहुत बड़ी होती हैं। आरआरआर के गीत को आस्कर मिलने पर फिल्म के संगीतकार, निर्देशक, गायकों, कलाकारों, निर्माता, वितरक सभी भारतवासियों और वैश्विक दर्शकों को बधाई !
आरआरआर मूवी के एक गीत को आस्कर पुरस्कार से नवाजा गया है। इसको लेकर फिल्म जगत के लोग उत्साहित हैं तो वहीं भारतीयों ने इस उपलब्धि पर बधाई देने के साथ ही खुशी का इजहार किया जा रहा है। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर इसको लेकर बधाई देने की होड़ मच गई है।
मोहित वर्मा
