Wednesday, April 1, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलआयोध्या :सड़क हादसे में छह की मौत , सीएम योगी ने दुख...

आयोध्या :सड़क हादसे में छह की मौत , सीएम योगी ने दुख जताया

आयोध्या (हि. स.)।  जनपद में रुदौली के रौजागांव के पास आज सुबह एक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना में दो अन्य लोग घायल हुए है।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मार्ग दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है। उ्त्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने दुर्घटना में मृत प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को राहत के तौर पर पांच लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की है।  
 हादसा मंगलवार सुबह कोतवाली रुदौली के रौजागांव ओवरब्रिज पर  हुआ। वहां खड़ी रोडवेज बस में पीछे से एक ट्रेलर घुस गया। इस हादसे में चार यात्रियों की घटनास्थल पर मौत हो गयी है, जबकि दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मार्ग दुर्घटना में कुल छह लोगों की मौत हुई है। दो अन्य लोग घायल हैं। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर मृतकों की पहचान करने में जुट गई है। 
मुख्यमंत्री ने जताया दुख 
अयोध्या में हुई मार्ग दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने गहरा दुख जताया। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को मौक़े पर रह कर पीड़ितों की हर संभव सहायता करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दुर्घटना में घायल हुए लोगों को तत्काल बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने को कहा है। 
 

RELATED ARTICLES

Most Popular