Sunday, April 12, 2026
Homeमनोरंजनआयुष शर्मा ''राइजिंग सुपरस्टार ऑफ टुमॉरो'' अवार्ड से सम्मानित, बोले- पूरा हुआ...

आयुष शर्मा ”राइजिंग सुपरस्टार ऑफ टुमॉरो” अवार्ड से सम्मानित, बोले- पूरा हुआ बचपन का सपना

एक्टर आयुष शर्मा आज किसी परिचय के मोहताज नही हैं। आयुष की मेहनत और एक्टिंग के प्रति उनकी गंभीरता भविष्य में उनकी सफलता की निशानी है। खान परिवार के दामाद के रूप में ही नही बल्कि आयुष ने अपने दम पर नाम कमाया है

हाल ही हुए स्टारडस्ट अवार्ड के दौरान आयुष शर्मा को ‘राइजिंग सुपरस्टार ऑफ टुमॉरो से सम्मानित किया गया। बॉलीवुड में शनिवार की रात इस प्रतिष्ठित पत्रिका के 50 साल पूरे होने का जश्न मनाया गया, जहाँ आयुष शर्मा एक खास अवतार में नजर आए।

हिमांचल मंडी का एक महत्वाकांक्षी लड़का अभिनेता बनने का सपना लेकर मुंबई आया था। बैकग्राउंड डांसर, सहायक निर्देशक से लेकर एक अभिनेता के साथ एक स्टार, आयुष शर्मा ने एक लंबा, सफल- सफर तय किया।

बड़े सपनों वाले एक युवा बिजनेसमैन और हैंडसम आयुष शर्मा से अपने बचपन को याद करते हुए कहते हैं, “वाह, मुझे याद है कि कुछ साल पहले हिमाचल में एक बच्चा था जो हर महीने स्टारडस्ट पत्रिका खरीदता था क्योंकि ये बॉलीवुड में आने का एक प्रवेश द्वार था। मैं यह देखने के लिए इंतजार करता था कि इस प्रतिष्ठित पत्रिका के कवर पर कौन सा अभिनेता होगा। और आज मैं स्टारडस्ट के 50 साल पूरे होने के मौके पर मौजूद हूं, यह काफी खास हैं, लेकिन “राइजिंग सुपरस्टार ऑफ टुमॉरो” से सम्मानित होने से ये पल मेरे लिए और भी खास हो गया हैं, हालांकि मैं इसके लायक नहीं हूं और यह मेरे लिए ये बहुत जल्दी भी है। मैं स्टारडस्ट को धन्यवाद देना चाहता हूं कि मेरे जैसे युवा अभिनेता को इस शीर्षक को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। मेरे लिए यह पुरस्कार मेरी मंजिल तक पहुंचने के लिए मुझे प्रेरित करती रहेगी। इस सम्मान के लिए स्टारडस्ट का बहुत-बहुत धन्यवाद।”

युवा और प्रतिभाशाली अभिनेता ने अपनी आकर्षक स्क्रीन उपस्थिति और प्रभावशाली कौशल के साथ फैन्स के साथ एक मजबूत रिश्ता बनाते हुए अपनी खास जगह बनाई है। पहली फिल्म (लवयात्री) से दूसरी (अंतिम: द फाइनल ट्रुथ) में शारीरिक और मानसिक परिवर्तन के दौर से गुजरते हुए, आयुष शर्मा ने खुद को एक बहुमुखी और समर्पित कलाकार के रूप में स्थापित किया है।

आयुष शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म AS04 के साथ दर्शकों का ध्यान खींचने वाले हैं। इस साल दो फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे आयुष शर्मा के पास पाइपलाइन में कुछ दिलचस्प प्रोजेक्ट भी हैं जो लोगों को हैरान कर देंगे।

लोकेश चंद्रा

RELATED ARTICLES

Most Popular