Friday, February 13, 2026
Homeराष्ट्रीयआयुष मंत्री श्रीपद नाईक कोरोना से संक्रमित

आयुष मंत्री श्रीपद नाईक कोरोना से संक्रमित

नेशनल डेस्क

नई दिल्ली. केंद्रीय आयुष मंत्री और रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद वाई नाईक बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. नाइक ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी. नाईक ने बताया कि उन्होंने कोविड-19 टेस्ट कराया था और वह संक्रमित पाए गए हैं हालांकि उनमें संक्रमण के लक्षण नहीं हैं और वह होम आईसोलेशन में रह रहे हैं. नाईक ने हाल के दिनों में संपर्क में आए सभी लोगों से टेस्ट कराने और जरूर एहतियात बरतने की अपील की है. बता दें नाईक मोदी सरकार के पांचवें मंत्री हैं जो कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. श्रीपद नाईक ने बुधवार को ट्वीट किया मैंने आज कोविड -19 की जांच कराई थी जिसके नतीजे सकारात्मक आए हैं, हालांकि मुझे कोई लक्षण नहीं हैं और सभी अंग भली भांति कार्य कर रहे हैं. सामान्य सीमा के भीतर हैं और मैं होम आईसोलेशन में हूं. जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे खुद जांच करवाएं और आवश्यक सावधानी बरतें.

RELATED ARTICLES

Most Popular