Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआयुष कॉलेजों में फर्जी दाखिले की हो सीबीआई जांच: रालोद

आयुष कॉलेजों में फर्जी दाखिले की हो सीबीआई जांच: रालोद

लखनऊ (हि.स.)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने आयुष कॉलेजों में फर्जी दाखिले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। राज्य सरकार की ओर सीबीआई जांच की सिफारिश की गई बावजूद सीबीआई से अब तक इस संबंध में कोई पहल ना किए जाने को रालोद ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

रालोद के राष्ट्रीय संयोजक अनुपम मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह 891 फर्जी दाखिले संबंधी तथ्य सामने आए हैं उससे तो ऐसा प्रतीत होता है कि यह गोरखधंधा सिर्फ आयुष और यूनानी कॉलेजों तक ही सीमित नहीं है बल्कि फर्जी दाखिला करवाने वालों का नेटवर्क अन्य मेडिकल कॉलेजों में भी फैला हो सकता है।

यह सब बिना किसी बड़े आका की सरपरस्ती के संभव नहीं है। इसलिए यथाशीघ्र केंद्र सरकार को सीबीआई को इस फर्जी दाखिले की जांच के लिए निर्देशित किया जाना चाहिए ताकि प्रतियोगी छात्रों के भविष्य के साथ न्याय हो सके। साथ ही भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति ना हो, इसके लिए दोषियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसा न होने की स्थिति में हम आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular