Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआयुक्त व डीआईजी ने की कुशीनगर के कानून व्यवस्था व विकास कार्य...

आयुक्त व डीआईजी ने की कुशीनगर के कानून व्यवस्था व विकास कार्य की समीक्षा

-विकास योजनाओं को समय से पूरा करने व पीड़ितों को तत्काल राहत के निर्देश दिए

कुशीनगर(हि. स.)। गोरखपुर के आयुक्त रवि कुमार एनजी व डीआईजी जे रविन्द्र गौंड़ ने जिले की कानून व्यवस्था व विकास योजनाओं की समीक्षा की। अधिकारियों ने समीक्षा में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सन्तोष जताया। विशेषकर पुलिस की जनसुनवाई को लेकर मिल रहे सकारात्मक परिणाम की सराहना की।

शनिवार को कुशीनगर के एक होटल में हुई बैठक में जिलाधिकारी एस राजलिंगम, एसपी धवल जायसवाल व सीडीओ गुंजन द्विवेदी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आयुक्त व डीआईजी को योजनाओं की प्रगति को लेकर जानकारी दी। आयुक्त ने कुशीनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, बाढ़, पर्यटन आदि विभागों की चल रही योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों से विकास योजनाओं को तय समय से पूरा करने का निर्देश दिया।

आयुक्त ने जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने की नसीहत दी। डीआईजी ने थानों में आने वाले मामलों में पीड़ितों की सुनवाई कर तत्काल राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। मामलों के निस्तारण में स्थानीय लोगों की भी सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके पूर्व कुबेरस्थान थाना में आयोजित समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने जनसामान्य की शिकायतें सुन उनके निस्तारण के निर्देश दिए। कई मामलों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम गठित की गई।

गोपाल

RELATED ARTICLES

Most Popular