Sunday, February 15, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाआयुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों को अभियान चलाकर...

आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों को अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को गोशालाओं में संरक्षित करने का निर्देश दिया

देवीपाटन मंडल के आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों को अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को गोशालाओं में संरक्षित करने का निर्देश दिया है। मंडल के जिलाधिकारियों को लिखे पत्र में आयुक्त ने आज कहा कि विगत दिनों से छुट्टा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया गया। इसका सकारात्मक परिणाम भी सामने आया है, किन्तु पिछले दो दिन से इसमें कोई प्रभावी कार्यवाही किसी भी जनपद में नहीं हुई है, जो कि खेदजनक है। उन्होंने सभी डीएम को पुनः निर्देश दिए हैं कि पूर्व की भाँति इस अभियान को अपना नेतृत्व प्रदान करते हुए राजमार्गों और अन्य सड़कों को घुमन्तू पशुओं से मुक्त करायें। उन्होंने कहा कि अभी भी भारी संख्या में गोवंश छुट्टा तौर पर नगर एवं देहात क्षेत्रों में भ्रमणशील हैं, जिनसे आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं तथा आम जन को भी वे शारीरिक क्षति पहुँचाते हैं। ऐसी घटनाओं में कई लोगों की पिछले दिनों दुखद मृत्यु भी हुई है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा इस कार्य को उच्चतम प्राथमिकता प्रदान करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular