Monday, April 6, 2026
Homeखेलआयरलैंड का ऐतिहासिक प्रदर्शन, वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-1 से जीती एकदिनी श्रृंखला

आयरलैंड का ऐतिहासिक प्रदर्शन, वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-1 से जीती एकदिनी श्रृंखला

किंग्स्टन (हि.स.)। एंडी मैकब्राइन और हैरी टेक्टर के बेहतरीन अर्धशतकीय पारियों की बदौलत आयरलैंड ने वेस्टइंडीज को दो विकेट से हराकर तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में 2-1 की ऐतिहासिक जीत दर्ज ली। आयरलैंड की यह आईसीसी पूर्ण सदस्य पर घर से दूर पहली एकदिवसीय श्रृंखला जीत है।

तीन मैचों की एकदिनी श्रृंखला का पहला मैच वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता था, जबकि इसके बाद आयरलैंड ने दूसरा मैच 5 विकेट और अब तीसरा मैच दो विकेट से जीतकर श्रृंखला अपने नाम कर ली।

तीसरे एकदिवसीय मैच में आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने साई होप (53) के अर्धशतक और जेसन होल्डर (44), अकिल होसैन (23) व ओडियन स्मिथ (नाबाद 20) की पारियों की बदौलत 44.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 212 रन बनाए।

इसके बाद जवाब में आयरलैंड ने एंडी मैकब्राइन (59), हैरी टेक्टर (52) के बेहतरीन अर्धशतकों व कप्तान पॉल स्टर्लिंग (44) के धैर्यभरी भारी की बदौलत 44.5 ओवर में 8 विकेट पर 214 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular