Monday, April 13, 2026
Homeराष्ट्रीयआयकर विभाग नियम के तहत बीबीसी पर कर रही है कार्रवाई :...

आयकर विभाग नियम के तहत बीबीसी पर कर रही है कार्रवाई : भाजपा

नई दिल्ली (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आयकर विभाग की ओर से मंगलवार को बीबीसी के दिल्ली और मुंबई के दफ्तर पर आयकर विभाग के छापे को संवैधानिक और नियम के तहत बताया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आज पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि बीबीसी के दफ्तर में आयकर विभाग के छापे पर कांग्रेस, टीएमसी और सपा की प्रतिक्रिया आना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारतीय जांच एजेंसियां पूरी तरह स्वतंत्र हैं। वह अब पिंजरे का तोता नहीं हैं। आयकर विभाग नियम के तहत कार्रवाई कर रही है।

गौरव भाटिया ने कहा कि भारत में कोई भी कंपनी हो चाहे मीडिया संस्थान हो या कोई और अगर भारत में काम कर रही है, तो उसे भारत के कानून के मुताबिक काम करना होगा। उन्होंने कहा कि बीबीसी दुनिया की सबसे भ्रष्ट बकवास कॉरपोरेशन हो गई है।

विदेशी समाचार कंपनी ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर्स कॉरपोरेशन (बीबीसी) के दिल्ली और मुंबई दफ्तर पर आज आयकर विभाग ने सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की है। आयकर विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बीबीसी के दिल्ली और मुंबई सहित कुछ अन्य लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई शुरू की गई है। बीबीसी पर हुई छापे की कार्रवाई का कांग्रेस ने विरोध जताते हुए इसे अघोषित आपातकाल करार दिया है।

आशुतोष

RELATED ARTICLES

Most Popular