कहा- नरेंद्र मोदी करते हैं एजेंसियों का इस्तेमाल
रायबरेली (हि. स.)।आयकर विभाग की छापेमारी पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रियंका वाड्रा का समर्थन मिला है।रविवार को रायबरेली के दौरे पर आईं प्रियंका ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार विरोधियों पर दबाब डालने के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि जब भी चुनाव आता है तो केन्द्र सरकार किसी न किसी को प्रताड़ित करती है। चुनाव के समय विपक्षी दल के नेताओं को अपने कब्जे में लेने के सरकार की कई एजेंसियों का दुरुपयोग किया जाता है।
महिला शक्ति संवाद में प्रियंका ने विकास मुद्दे पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ तथा केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले विकास के मुद्दे न उठें, इसलिए सम्प्रदाय और धार्मिक मामले आगे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग विकास के मुद्दे पर सवाल न करें, इसलिए यहां पर तो मूल मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है।हालांकि विकास के मामले में प्रियंका वाड्रा ने भाजपा के साथ समाजवादी पार्टी को भी निशाने पर लिया और कहा कि कांग्रेस के सामने ये दोनों पार्टियां कहीं नहीं टिकती है।
कांग्रेस को मजबूत करने में जुटी प्रियंका गांधी वाड्रा ने रायबरेली में शक्ति संवाद के पहले शनिवार को राहुल गांधी के पूर्व संसदीय क्षेत्र और कांग्रेस का गढ़ रहे अमेठी में महंगाई को लेकर छह किलोमीटर की कांग्रेस प्रतिज्ञा पदयात्रा की थी।
रजनीश
