अतुल तिवारी
उमरी बेगमगंज (गोंडा)। क्षेत्र के एक युवक ने पेड़ में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। थानाध्यक्ष संजीव वर्मा ने बताया मुन्ना यादव पुत्र छोटे यादव निवासी पलिया चरौठा द्वारा थाना स्थानीय में एक तहरीर प्राप्त हुई कि प्रार्थी के लड़के मित्रसेन यादव उम्र करीब 35 वर्ष जो आम के पेड़ में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उक्त तहरीर के आधार पर सूचना दर्ज कर उचित कार्यवाही हेतु चौकी प्रभारी नियावा उपनिरीक्षक पवन कुमार गिरी ने विधिक कार्यवाही करते हुए पंचायतनामा कर चीर घर हेतु रवाना किया।
