Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआम आदमी पार्टी ने 1090 पर सरकार को घेरा

आम आदमी पार्टी ने 1090 पर सरकार को घेरा

लखनऊई(हि.स.)। आम आदमी पार्टी ने गैस सिलेन्डर के दाम बढ़कर 1090 होने पर सरकार की चुटकी ली और केन्द्र व प्रदेश की सरकार को घेरा। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को ट्वीट कर लिखा कि लखनऊ में 1090 चौराहा भी है इसलिए मोदी-योगी जी की डबल इंजन की सरकार ने एक गैस सिलेंडर का दाम राष्ट्रहित के लिए 1090 कर दिया।

गैस सिलेन्डर के दाम बढ़ने पर आम आदमी पार्टी ने बीते 24 घंटे में कई स्थानों पर प्रदर्शन किया है और अलग अलग टिप्पणियां की। आगरा जिले में गैस सिलेंडर के दाम को लेकर संजय प्लेस में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लकड़ी पर रोटी, सब्जी बनाकर विरोध जताया।

लखनऊ के इंदिरा नगर में आम आदमी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेन्डर के दाम बढ़ने पर प्रदर्शन किया। सड़क पर उतरी महिला कार्यकर्ताओं को पुलिसकर्मियों ने रोका और वापस कर दिया। लखनऊ के अलावा अन्य महानगरों में भी गैस सिलेन्डर के दाम बढ़ने पर सांकेतिक प्रदर्शन हुए।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular