Saturday, April 11, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलआम आदमी पार्टी ने कश्मीरी पंडितों के लिए मांगी सुरक्षा

आम आदमी पार्टी ने कश्मीरी पंडितों के लिए मांगी सुरक्षा

लखनऊ (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पैदल मार्च निकालकर जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडितों की हत्या को रोकने और उनकी सुरक्षा की मांग की।

कलेक्ट्रेट के निकट स्वास्थ्य भवन चौराहे पर आप के कार्यकर्ता जुटे और उन्होंने अपनी मांगों वाले बैनर को लेकर आगे बढ़ना शुरू किया। पार्टी के कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ता देखकर पुलिसकर्मियों ने उनको रोका और इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। आप कार्यकर्ताओं का कहना था कि वे राष्ट्रीय के मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और आगे भी वे अपनी मांग को उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कश्मीर में कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा किसी से छुपी हुई नहीं है। इस पर केंद्र सरकार को ध्यान देते हुए ठोस कदम उठाना चाहिए। ये कोई गली-मोहल्ले का मुद्दा नहीं, लेकिन गली-मोहल्ले तक कश्मीरी पंडितों पर हो रही हिंसा से रोष व्याप्त है।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular