Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआमरण अनशन पर बैठे पार्षद, निगम अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप

आमरण अनशन पर बैठे पार्षद, निगम अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप

फिरोजाबाद (हि.स.)। नगर निगम के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार, तानाशाही व मनमाना रवैया अपनाने का विरोध करते हुये सोमवार को पार्षद अजय कुमार गुप्ता नगर निगम में आमरण अनशन पर बैठ गये।

नगर निगम के संख्या 50 नया रसूलपुर के पार्षद अजय कुमार गुप्ता का आरोप है कि नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी महापौर के आदेशों के विपरीत भ्रष्टाचार, तानशाही रवैया अपना रहे है। उनका आरोप है कि नगर निगम में वर्षों से तैनात ड्राफ्टमैन अजय मिश्रा द्वारा नगर में नजूल की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतें लगातार मिल रही है। इसके साथ अी अनापत्ति प्रमाण पत्र के नाम पर भी इनके द्वारा खेल किया जा रहा है। इनके द्वारा नजूल का रजिस्टर भी गायब कर दिया गया है।

उन्होंने मांग की है कि नगर निगम में वर्षों से लम्बित अनापत्ति प्रमाण पत्रों का अविलम्ब निस्तारण किया जाये, नगर निगम नजूल रजिस्टर को सार्वजनिक किया जाये, इस प्रकरण की जांच किसी सक्षम अधिकारी से कराकर तत्काल दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाये, वर्ष 2000 से नजूल रजिस्टर के अनुसार नगर में नजूल की जगहों को सार्वजनिक प्रकाशन व कब्जे में दी गई भूमि पर तत्काल अतिक्रमण हटाया जाये, नगर में पिछले समय से लम्बित पड़े विकास कार्यों को अविलम्ब कराया जाये। इस दौरान उनके साथ राजकुमार गुप्ता, विक्रम, प्रशांत झा, अनिल गुप्ता, सचिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular