Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरआबकारी टीम ने प्रवर्तन अभियान के दौरान दबिश देकर 15 लीटर अवैध...

आबकारी टीम ने प्रवर्तन अभियान के दौरान दबिश देकर 15 लीटर अवैध कच्ची शराब की बरामद

संवाददाता रोहित कुमार गुप्ता
उतरौला (बलरामपुर) जिलाधिकारी पवन अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी मृत्युंजय प्रताप सिंह के कुशल मार्गदर्शन में क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक उतरौला अलंकार सिंह,आबकारी आरक्षी अंकित भटनागर, सोनू कुमार, अभिमन्यु सिंह की आबकारी टीम ने ग्राम चौका थाना सादुल्लानगर में दबिश दी। दबिश के दौरान 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत एक अभियोग पंजीकृत किया गया। टीम ने देशी,विदेशी व बीयर की दुकानों का सघन निरीक्षण भी किया।सभी विक्रेताओं को दुकान का संचालन नियमानुसर करने और दुकान पर साफ-सफाई रखने हेतु निर्देश दिए गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular