Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआबकारी टीम ने गोरखपुर, अमरोहा, मैनपुरी में पकड़ी कच्ची शराब

आबकारी टीम ने गोरखपुर, अमरोहा, मैनपुरी में पकड़ी कच्ची शराब

लखनऊलाई(हि.स.)। उत्तर प्रदेश में आबकारी विभाग के प्रवर्तन दल के टीमों ने गोरखपुर, अमरोहा, मैनपुरी जैसे जनपदों में सक्रियता बढ़ायी और कच्ची शराब व बनाने की सामग्रियों को पकड़ कर मुकदमा पंजीकृत किया है।

गोरखपुर में थाना राजघाट के चकरा औयल अमूर तानी में आबकारी टीम ने दबिश दी तो वहां बनी रखी 46 लीटर कच्ची शराब बरामद किया। आबकारी कर्मियों ने मौके पर मिले सामग्री को नष्ट किया और मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की।

अमरोहा जिले में आबकारी विभाग को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना हसनगंज के गंगा चोली ग्राम व सतेड़ा में कार्यवाही हुई। वहां ग्राम क्षेत्र में पहुंची आबकारी टीम के सदस्यों को कच्ची शराब बनाते हुए दो लोग मिले। दोनों को संदिग्ध मानकर हिरासत में लेकर पूछताछ हुई। मौके पर 35 लीटर कच्ची शराब निर्मित अवस्था में मिली।

मैनपुरी में आबकारी विभाग को सूचना मिली कि भोगांव रेलवे स्टेशन के पीछे गिहार कालोनी में कच्ची शराब बनायी जाती है। इस सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी की और मौके से बीस लीटर कच्ची शराब, मिट्टी में दबाकर रखी गयी पांच सौ किलोग्राम लहन बरामद किया। मौके पर मौजूद लोगों की पहचान की जा रही है और मुकदमा लिखा गया है।

आबकारी विभाग के मुख्यालय से मिली जानकारी में बीते 24 घंटे में पूरे प्रदेश में 2024 जगहों पर छापेमारी की गयी। इस दौरान 221 मुकदमें लिखे गये और चार हजार नौ सौ ग्यारह लीटर अवैध शराब बरामद की गयी। दो वाहनों सहित 78 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

शरद

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular