Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआप पार्टी ने घुमंतू परिवारों को आवास दिलाने की सीडीओ से रखी...

आप पार्टी ने घुमंतू परिवारों को आवास दिलाने की सीडीओ से रखी मांग

कानपुर देहात (हि.स.)। जनपद के भोगनीपुर में हाइवे के चौड़ीकरण में कुछ घुमंतू समाज के लोगों के आशियाने हट रहें। जिससे आहत लोगों ने आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष के साथ मिलकर मुख्य विकास अधिकारी को उन्हें आवास योजना के तहत छत दिए जाने का आग्रह किया है।

भोगनीपुर में इस वक्त हाइवे का चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। जिसको लेकर उसके बीच आने वाले सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जा रहा है और जो वैध हैं, उनको मुआवजा देकर खाली कराया जा रहा है। इसी में लगभग 40 वर्षों से हाइवे किनारे टट्टर डालकर रहने वाले घुमन्तू समाज के कई परिवारों का घर भी उजाड़ दिया गया है। इन मांगों को लेकर सभी परिवार आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष आशुतोष पाण्डे के साथ मंगलवार को जनपद की मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डे से मिलने आये।

उन्होंने प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री आवाज योजना के तहत मिलने वाले आवासों को उनको देने का आग्रह किया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि यह करीब 40 वर्षों से यहां बसे हुए हैं, हमारे दादा परदादा ने इनको बसाया था। आज इन सभी को वहां से हटाया जा रहा है जबकि उनके पास उनके आधार से लेकर सभी जरूरी कागजात हैं। यह नियम है कि जब हाइवे चौड़ीकरण में किसी की सम्पत्ति जाती है तो उसको मुआवजा दिया जाता है। अगर इनको मुआवजा न दिया जा सके तो प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास तो दिए ही जा सकते हैं। अन्य जनपदों में कई गरीबों को आवास मिले हैं। उन्होंने आगे भी इन सभी परिवारों की आवाज उठाने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular