Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआप नेता संजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज, हिन्दु की भावनाओं को...

आप नेता संजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज, हिन्दु की भावनाओं को आहत करने का आरोप


लखनऊ । श्री रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जमीन खरीद फरोख्त मामला तूल पकड़ता दिख रहा है, इस मामले को लेकर राजनीतिक पार्टी, संत समाज व हिंदू कार्यकर्ता आमने सामने आ गए हैं। ट्रस्ट की ओर से खरीदी गई जमीन को लेकर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ट्रस्ट के पदाधिकारी सहित 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग है। संजय सिंह के कदम से आहत साधु संतों व हिन्दू कार्यकर्ताओं ने संजय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
अयोध्या जनपद के रहने वाले कार्यकर्ता ने नगर कोतवाली में संजय सिंह के खिलाफ तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी तहरीर में कहा गया है कि विगत दिनों से आप नेता संजय सिंह की ओर से लगातार अमर्यादित तरीके से चंदा चोर शब्द का इस्तेमाल किया जा रा है, जिससे मुझ जैसे लाखों हिन्दू जनमानस को मानसिक उत्पीड़न हुआ है।इसके साथ ही मानहानि के नियत से झूठे मनगढंत बयान देकर देश के करोड़ों रामभक्तों को गुमराह करने की कोशिश लोगों के द्वारा की जा रही है, जिससे लाखों रामभक्तों की जनभावनाएं आहत हो रही है, ये लोग राममंदिर निर्माण में बाधा डालने के लिए भ्रामक कुप्रचार कर रहे हैं, जिससे राममंदिर ट्रस्ट की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने कहा कि इसतरह के आरोपों को हिंदू रक्षा सेना कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular