Saturday, March 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाआपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, इलाज के दौरान एक की...

आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, इलाज के दौरान एक की मौत


गोण्डा।
कोतवाली नगर अन्तर्गत खैरा गांव में पुराने आपसी विवाद को लेकर बुधवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इस मारपीट में घायल एक व्यक्ति की गुरुवार को मौत हो गई। मृतक का नाम अशोक यादव उर्फ बब्बू बताया गया है। पुलिस ने चुनावी रंजिश में हत्या का पूरी तरह से खंडन किया है। एसपी ने इसे पुराने विवाद में मारपीट की घटना बताया है। सीओ ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। उन्होंने इस सूचना का खंडन किया है कि मृतक किसी पद का प्रत्याशी था या चुनाव से कोई संबध था। एसपी ने भ्रामक खबर फैलाने वालों को चिन्हित करने के लिए निर्देश दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular