Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए जनपद में चला सघन चेकिंग अभियान

आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए जनपद में चला सघन चेकिंग अभियान

झांसी(हि. स.)। गुरूवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीना के निर्देशन में आपराधिक गतिविधियों की प्रभावी रोकथाम के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। साथ ही संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की तलाशी ली गई। यातायात नियमों का पालन न करने वाहन चालकों के विरुद्ध चलानी कार्रवाई की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अग्निशमन अधिकारीकृष्ण कान्त ओझा, प्रभारी निरीक्षक थाना नवाबाद संजय कुमार शुक्ला, यातायात प्रभारी सुधीश कुमार मय पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन के पुलिस बल के साथ जनपद के मुख्य चौराहा इलाइट पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके तहत दो व चार पहिया वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों को सख्त हिदायत देते हुए चलानी कार्रवाई की गई। दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट, मास्क तथा चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट आदि का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की सघन तलाशी ली गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular