Saturday, March 14, 2026
Homeराष्ट्रीयआने वाले पांच दिन तक रातें होंगी और सर्द

आने वाले पांच दिन तक रातें होंगी और सर्द

नई दिल्ली (हि.स.)। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के अनुसार पिछले 24 घंटे का अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम है जबकि न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस रहा जो तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस है। यह तापमान शनिवार सुबह करीब 7.27 पर दर्ज किया गया। इसी तरह आज सुबह के मौसम में हवा में नमी/आद्रता 97 प्रतिशत रही और इसकी औसत गति 1.5 किलोमीटर प्रति घण्टा मापी गई। हवाएं उत्तर-पश्चिमी की ओर चलती रहीं। बारिश नहीं हुई। विवि के मौसम विभाग के अनुसार शनिवार दोपहर 2.27 बजे लिये गए तापमान के अनुसार अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि हवा में नमी/आद्रता 76 प्रतिशत रही। हवाएं चलेंगी। हालांकि इनकी दिशा उत्तर पूर्व होगी। वर्षा की संभावना नहीं है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।विवि के मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डा. एमएल खिच्चर ने बताया कि मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले पांच दिनों तक उत्तर-पश्चिम हवाएं चलेंगी। इससे रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी जबकि दिन के तापमान में कुछ बढ़ोत्तरी होगी। Submitted By: Ramanuj Sharma Edited By: Prabhat Mishra

RELATED ARTICLES

Most Popular