Friday, February 13, 2026
Homeकानपुरआने वाले पांच दिनों में तापमान गिरने की संभावना

आने वाले पांच दिनों में तापमान गिरने की संभावना

कानपुर(हि.स.)। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले पांच दिनों में आसमान साफ रहने के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे ठंड बढ़ने के आसार हैं। यह जानकारी रविवार को चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.पांडेय ने दी।

उन्होंने बताया कि कानपुर मंडल के आसपास रविवार दिन का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा। सापेक्षिक आर्द्रता की बात की जाए तो अधिकतम 91 प्रतिशत और न्यूनतम 48 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की औसत गति 3.5 किलोमीटर प्रति घंटा रही। हवा की दिशा पश्चिम रही।

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि दक्षिण पूर्व अरब सागर और निकटवर्ती मालदीव क्षेत्र पर चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 4.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। पूर्वी बांग्लादेश और उससे जुड़े इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। 11 दिसम्बर से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा।

अजय/दीपक/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular