Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआने वाले चुनाव में रालोद बनाएगी मजबूत सरकार : यशपाल सिंह

आने वाले चुनाव में रालोद बनाएगी मजबूत सरकार : यशपाल सिंह

रालोद के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत

गाजियाबाद(हि.स.)। राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता योगी आदित्यनाथ के कुशासन से त्रस्त आ चुकी है। आने वाले चुनाव में भाजपा की निश्चित तौर पर हार है।

चौधरी यशवीर यहां आरडीसी में रालोद के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चौधरी तेजपाल सिंह के स्वागत कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस अवसर पर युवा नेता विशाल चौधरी ने आज अपने साथियों के साथ राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रहण की।

चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश में किसानों के हित में हमेशा कार्य करता रहा है और करता रहेगा। राष्ट्रीय लोक दल हमेशा किसान नौजवान की बात करती है। उत्तर प्रदेश में एक मजबूत सरकार बनाने का काम राष्ट्रीय लोक दल करेगा।

कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता इंद्रजीत सिंह टीटू,कुंवर अयूब अली पूर्व महानगर अध्यक्ष रविंद्र चौहान महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी अजयवीर सिंह एडवोकेट अजय पाल प्रमुख चेयरमैन अमरजीत सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ऑडी त्यागी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular