Sunday, April 12, 2026
Homeअन्यआनन्द विहार-बनारस ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का संचालन एक मई से

आनन्द विहार-बनारस ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का संचालन एक मई से

-वापसी में बनारस-आनन्द विहार टर्मिनस द्विसाप्ताहिक ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन दो मई से

लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 04052 आनन्द विहार टर्मिनस-बनारस द्विसाप्ताहिक ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का संचालन 01 मई से 26 जून तक करेगा। इससे गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को वेटिंग से राहत मिलेगी।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, 04052 आनन्द विहार टर्मिनस-बनारस द्विसाप्ताहिक ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का संचालन 01 मई से 26 जून तक किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को आनन्द विहार टर्मिनस से रात्रि में 23 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन कानपुर सेन्ट्रल से 04:45 बजे, प्रयागराज जंक्शन से 08 बजे, जंघई से 09:32 बजे तथा भदोही से 10:17 बजे छूटकर बनारस 11:50 बजे पहुंचेगी।

इसी तरह से वापसी में 04051 बनारस-आनन्द विहार टर्मिनस द्विसाप्ताहिक ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन 02 मई से 27 जून तक प्रत्येक शनिवार एवं सोमवार को बनारस से 17:30 बजे प्रस्थान कर भदोही से 19 बजे, जंघई से 20 बजे, प्रयागराज जंक्शन से 21:50 बजे तथा दूसरे दिन कानपुर सेन्ट्रल से 12:20 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस पर 08:05 बजे पहुंचेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार ने शनिवार को बताया कि आनन्द विहार टर्मिनस-बनारस-आनन्द विहार टर्मिनस द्विसाप्ताहिक ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का संचालन 01 मई से 27 जून अप-डाउन में दोनों दिशाओं में किया जाएगा। इससे गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को वेटिंग से राहत मिलेगी। इस ट्रेन में जनरेटर सह लगेज यान के 02, शयनयान श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 12,वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 19 बोगियां लगाई जाएंगी। ट्रेन में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को समय-समय पर जारी कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular