Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआधी रात पोल से टकराई कार, दो की मौत

आधी रात पोल से टकराई कार, दो की मौत

झांसी (हि.स.)। सीपरी बाजार क्षेत्र में आधी रात को बालाजी रोड पर बूढ़ा गांव की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अचानक संतुलन बिगड़ने से डिवाइडर पर चढ़ कर पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन की हालत गंभीर है। कार में सवार सभी लोग ग्राम बूढ़ा निवासी बताये गए हैं।

बुधवार रात लगभग 12 बजे ग्राम बूढ़ा की ओर से कार (यूपी 32 एलबी 8679) तेज गति से आ रही थी। तभी पंचवटी क्रॉसिंग पर चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार रेलवे के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का एक पहिया बाहर निकल गया और बॉडी भी क्षतिग्रस्त हो गयी। कार में पीछे बैठे तीन लोग बुरी तरह फंस गए, जिन्हें मुश्किल से निकाला गया। कार सवारों के नाम देवांश, ओमकार अहिरवार, शिरोमन, बिट्ठल व हरिकिशन बताए गए। सभी गम्भीर घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां ओमकार व शिरोमन को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि अन्य तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

महेश/संजीव

RELATED ARTICLES

Most Popular