Saturday, April 11, 2026
Homeमनोरंजनआधी रात को पति करण सिंह ग्रोवर ने सेलिब्रेट किया पत्नी बिपाशा...

आधी रात को पति करण सिंह ग्रोवर ने सेलिब्रेट किया पत्नी बिपाशा का बर्थडे,वीडियो वायरल

फिल्म अभिनेत्री बिपाशा बसु आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। लेकिन इससे पहले आधी रात को बिपाशा बसु के अभिनेता पति करण सिंह ग्रोवर ने धूमधाम से बिपाशा का बर्थडे सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं। वहीं इस सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां करण सिंह ग्रोवर ने भी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए पत्नी बिपाशा को जन्मदिन की बधाई दी है।

बर्थडे सेलिब्रेशन के एक वीडियो में बिपाशा केक काट रही हैं और करण ‘हैप्पी बथडे सॉन्ग’ गा रहे हैं। केक कटिंग के बाद करण और बिपाशा एक-दूसरे को लिप-टू-लिप किस करते हैं। बर्थडे सेलिब्रेशन की इन ख़ूबसूरत झलकियों को साझा करते हुए करण सिंह ग्रोवर ने लिखा- ‘मेरी स्वीट स्वीट मंकी बेबी को जन्मदिन बहुत मुबारक हो। तुम्हारी जिंदगी का हर पल खुशियों से और प्यार से और मुस्कुराहटों से भरा रहे। तुम सबसे बेहतरीन इंसान हो। जन्म लेने और हम सभी पर अपनी रोशनी की बारिश करने के लिए शुक्रिया। आई लव यू माय बेबी। हैप्पी बर्थ डे।’ करण के इस पोस्ट पर बिपाशा ने रिप्लाई करते हुए कॉमेंट किया है, ‘आई लव यू माय स्वीट बेबी।’

सोशल मीडिया पर बिपाशा के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां वायरल हो रही हैं।वहीं करण के इस पोस्ट के जरिये फैंस एवं सेलिब्रिटी प्रतिक्रिया देते हुए बिपाशा को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर साल 2015 में आई फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर मिले थे। यह करण की फिल्म डेब्यू थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार हुआ जिसके बाद दोनों ने 30 अप्रैल, 2016 को शादी कर ली। दोनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अक्सर एक -दूसरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा भी करते हैं।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular