बंद हुईं आधार से जुड़ी यह जरूरी सर्विसेज, डालेंगी सीधा असर
बिजनेस डेस्क
नई दिल्ली। आधार कार्ड भारत में रहने वाले हर व्यक्ति के लिए एक महत्वपूर्ण आईडी प्रूफ है। आज की डेट में यह आईडी प्रूफ इतना जरूरी हो गया है कि इसके बिना आपका बैंक अकाउंट नहीं खुल सकता। आपके बच्चे का एडमिशन नहीं हो सकता और न जाने क्या-क्या काम रुक सकते। ऐसे में आपके लिए आधार से जुड़ी हर जानकारी से अपडेट रहना बहुत जरूरी है। आधार कार्ड बनाने वाली संस्था यूनीक आइडेंटीफिकेशन एथारिटी आफ इंडिया लोगों को आधार से जुड़े अपडेटस के बारे में सचेत करती रहती है। इसी कड़ी में उसने कुछ ही समय पहले आधार से जुड़ी दो सर्विस के बंद होने की जानकारी दी है। आइए जानते हैं कि आधार कार्ड से जुड़ी कौन सी दो सर्विस बंद हो गई हैं जिनका आपकी जिंदगी पर सीधा असर पड़ेगा।
यह भी पढ़ें : 27 तक अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने पर प्रदर्शन करेंगे बिजली कर्मी
दरअसल बात यह है कि यूआइडीएआइ ने अब पुराने वाले लंबा-चौड़े आधार कार्ड को रीप्रिंट करना बंद कर दिया है। ये तो आप जानते ही होंगे कि पहले आधार कार्ड का फॉर्मेट कुछ अलग था जिसे यूआइडीएआइ ने अब बदल दिया है। यूआइडीएआइ अब पीवीसी आधार कार्ड जारी करती है जो काफी आकर्षक है और जिसका साइज एक डेबिट कार्ड जितना छोटा होता है। यह नया कार्ड आसानी से आपकी पॉकेट या वॉलेट में आ सकता है। अब जिस आधार कार्ड को प्रिंट करना यूआइडीएआइ ने बंद किया है उसका साइज काफी बड़ा होता था। ट्विटर पर आधार कार्ड हेल्पलाइन से एक व्यक्ति ने सवाल पूछा कि क्या मैं अपना आधार लेटर री-प्रिंट कर सकता हूं? मुझे वेबसाइट पर कोई ऑप्शन नहीं दिख रहा है। इस पर आधार हेल्प सेंटर ने जवाब देते हुए बताया कि यह सर्विस अब बंद कर दी गई है। वहीं अगर आप आधार को फ्लेक्सिबल पेपर फॉर्मेट में रखना चाहते हैं तो आप ई-आधार का प्रिंट निकलवा सकते हैं।
यह भी पढ़ें : नकली पान मसाला व जर्दा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
