Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाआद्या मिश्रा को फातिमा स्कूल गोंडा में सम्मानित किया गया।

आद्या मिश्रा को फातिमा स्कूल गोंडा में सम्मानित किया गया।

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने वाली आद्या मिश्रा को फातिमा स्कूल गोंडा में (सम्मान एवं आशीर्वाद समारोह में )राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य फादर अरुण मोरस ने आद्या की इस विशिष्ट उपलब्धि के लिए उनकी शिक्षिका नसरीन खान एवं माता-पिता को भी सम्मानित किया,क्योंकि बच्चों की सफलता के पीछे एक शिक्षक एवं माता-पिता का सबसे बड़ा हाथ होता है। रिकॉर्ड समय में संविधान की प्रस्तावना सुनाकर आद्या ने जिस प्रतिभा का परिचय दिया उस पर फातिमा परिवार गर्व महसूस कर रहा है। भविष्य में भी आध्या से प्रेरणा लेकर अन्य बच्चे भी अपने शिक्षकों एवं अभिभावकों के सहयोग से अपने हुनर एवं प्रतिभा से मंडल एवं देश का नाम रोशन करते रहेंगे। प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

आद्या मिश्रा को फातिमा स्कूल गोंडा में सम्मानित किया गया।
RELATED ARTICLES

Most Popular