Tuesday, March 31, 2026
Homeमनोरंजन 'आदिपुरुष' का ट्रेलर रिलीज होने से पहले हुआ लीक, वीडियो वायरल

 ‘आदिपुरुष’ का ट्रेलर रिलीज होने से पहले हुआ लीक, वीडियो वायरल

निर्देशक ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ पर सबकी निगाहें टिकी हैं। इस फिल्म के ट्रेलर का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था, जिसे आज रिलीज किया जाएगा। इससे पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर लीक होने का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

यह फिल्म रामायण पर आधारित है। पिछले कई दिनों से दर्शक इस फिल्म के ट्रेलर का इन्तजार कर रहे थे। फिल्म के आधिकारिक ट्रेलर रिलीज की तारीख की घोषणा दो-तीन दिन पहले की गई थी। ट्रेलर रिलीज से एक दिन पहले सोमवार को हैदराबाद में फिल्म के कुछ खास प्रशंसकों के लिए फिल्म के ट्रेलर की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस बार बड़ी संख्या में प्रशंसक एकत्र हुए थे। इसी बीच कुछ ने इस ट्रेलर को अपने मोबाइल में शूट कर लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर ‘आदिपुरुष’ के ट्रेलर की क्लिप वायरल हो गयी

लोकेश चंद्रा /सुनीत

RELATED ARTICLES

Most Popular