Sunday, April 12, 2026
Homeमनोरंजनआदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'ओम : द बेटल विदइन' की रिलीज...

आदित्य रॉय कपूर की फिल्म ‘ओम : द बेटल विदइन’ की रिलीज डेट तय

आदित्य रॉय कपूर की फिल्म ‘ओम : द बेटल विदइन’ की रिलीज डेट मेकर्स ने गुरुवार को तय हो गई ।इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर भी जारी किया है । यह फिल्म इसी साल एक जुलाई को रिलीज होगी। इसकी जानकारी खुद आदित्य रॉय कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए दी है। आदित्य रॉय कपूर ने लिखा-‘ओम! 1 जुलाई 2022 को दुनिया भर के सिनेमा स्क्रीन पर धमाका करने के लिए तैयार है। ‘ओम: द बैटल विदइन!’

फिल्म के इस नए पोस्टर में आदित्य रॉय कपूर के हाथ में हथियार और वह काफी गुस्से और जोश में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में उनकी जबरदस्त बॉडी हर किसी का ध्यान खींच रही है। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। ओम: द बैटल विदइन की घोषणा दिसंबर 2020 में हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री संजना सांघी भी लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म ‘ओम’ फिल्म 1 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी जिसे कपिल वर्मा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को जी स्टूडियोज, अहमद खान और शायरा खान प्रड्यूस कर रहे हैं।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular