इटावा (हि.स.)। प्रसपा चीफ शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव इटावा जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर बने। वह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी व सिटी मजिस्ट्रेट उमेश कुमार मिश्र ने उन्हें विजयी प्रमाण पत्र प्रदान किया।
आदित्य यादव के अलावा 13 अन्य प्रतिनिधि भी निर्वाचित हुए। अब आदित्य यादव के निर्विरोध जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष बनने की प्रबल संभावनाए हो गईं हैं। आदित्य यादव के अलावा उनकी बहन डॉ. अनुभा यादव, राज बहादुर, सोन पाल, संजीव कुमार, राज नारायन, निर्लमा देवी, सुभाष चन्द्र, ताले सिंह, शारदा देवी, शकुंतला देवी, कोमल सिंह, नितेन्द्र सिंह और ब्रजेन्द्र बहादुर सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए।
आदित्य यादव के निर्विरोध निर्वाचित होने पर प्रसपा नेता एंव इटावा सदर विधान सभा प्रत्याशी रघुराज शाक्य, जिलाध्यक्ष सुनील यादव, प्रमुख महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता, शहर अध्यक्ष इदरीस अंसारी, राहत हुसैन रिजवी, अनवार हुसैन, फरहान शकील आदि ने बधाई दी है।
