Monday, April 6, 2026
Homeमनोरंजनआदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल के घर गूंजने वाली है बच्चे की...

आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल के घर गूंजने वाली है बच्चे की किलकारी

मशहूर सिंगर उदित नारायण के लाडले बेटे व सिंगर, एक्टर और एंकर आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल जल्द ही अपने पहले बच्चे के माता -पिता बनने वाले हैं। श्वेता जल्द ही वह बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इसका खुलासा खुद आदित्य नारायण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए किया है। तस्वीर में आदित्य एक सोफे पर बैठे हुए हैं और उनकी पत्नी फर्श पर उनकी बाँहों में हैं और अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं।तस्वीर में दोनों ही काफी खुश नजर आ रहे हैं। तस्वीर को साझा करते हुए आदित्य ने लिखा-‘श्वेता और मैं यह साझा करते हुए काफी सुखद और धन्य महसूस कर रहे हैं कि हम जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।’

आदित्य के इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस एवं सेलिब्रिटी उन्हें बधाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि 1 दिसंबर,2020 को आदित्य और श्वेता परिवार और कुछ करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध गये। अब जल्द ही दोनों पहले बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular