लखनऊ (हि.स.)। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार (17 फरवरी) को झांसी, जालौन, कानुपर देहात और लखनऊ में कई चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने बुधवार को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे झांसी जिले के न्यू दशहरा ग्राउंड बबीना कैण्ट में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद अपराह्न 12:45 बजे झांसी जिले के गुरसरांय स्थित खैर इंटर कॉलेज मैदान में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। अपराह्न 02 बजे जालौन जिले के मौधौगढ़ स्थित माधौगढ़ महाविद्यालय और अपराह्न 03 बजे जालौन जिले के कालपी स्थित ठक्कर बाबा इंटर कॉलेज में जनसभा करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शाम 4:15 बजे कानपुर देहात के राजपुर स्थित भारतीय विद्यापीठ इंटर कॉलेज और इसके बाद शाम 5:30 बजे लखनऊ के सरोजनीनगर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
दिलीप शुक्ला/पवन
