Monday, March 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार

आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार

फिरोजाबाद (हि.स.)। थाना जसराना पुलिस टीम ने आत्महत्या के लिए उकसाने वाले एक अभियुक्त को अवैध असलहा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे जेल भेजा है।

थानाध्यक्ष जसराना अंजीश कुमार पुलिस टीम के साथ रविवार को क्षेत्र में गश्त पर थे तभी उन्होंने सूचना पर वांछित अभियुक्त प्रवीन कुमार पुत्र अतिराज सिंह को बम्बा नहर पुल से अरांव जाने वाले रोड के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार विनोद कुमार पुत्र दौलतराम निवासी ग्राम नगला रोशन झपारा थाना जसराना ने 8 फरवरी को थाना जसराना पर अपने पुत्र सघवेन्द्र उर्फ अंकुर पर शादी के लिए दबाव बनाने व शादी न करने पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें गिरफ्तार अभियुक्त वांछित था।

कौशल/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular